TLM मेला 3.0 का सफल आयोजन, 13 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग।

SHARE:

रिपोर्ट:- लक्ष्मण कुमार!

दरभंगा:- बहादुरपुर प्रखंड के BRC में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय TLM मेला 3.0 का आयोजन शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस मेले में प्रखंड के 13 विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के इस नवाचारी प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने कृषि, विज्ञान, पर्यावरण, जल जीवन, गणित और भूगोल से संबंधित 3D मॉडल्स और सैम्पल प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स ने शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रचनात्मकता और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बही मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत शिक्षक उमानंद झा ने कहा, “ऐसे आयोजनों से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि यह शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच नवाचार को प्रोत्साहित करता है और उन्हें रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
समापन समारोह में सभी प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को मेडल से सम्मानित किया गया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों को रचनात्मकता के लिए प्रेरित करना और विद्यार्थियों के लिए एक रोचक एवं प्रभावी शिक्षण वातावरण का निर्माण करना था।

बाइट:- उमानंद झा, (सेवानिवृत प्रधानाध्यापक शिक्षक)

Join us on: