रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
वैशाली। हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग के सराय थाना क्षेत्र के रानी पोखर मवेशी बाजार के निकट अनियंत्रित होकर डायल 112 की गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिससे उसमें सवार चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जुटी आसपास स्थानिया लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी सराय थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायल की पहचान सराय थाना में कार्यरत सिपाही अमरजीत कुमार डायल 112 के चालक पकज कुमार श्यामलाल मरांडी सुमन कुमार बताया गया है। पनकाज कुमार और अमरजीत की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि रानी पोखर मवेशी बाजार के आगे अज्ञात ट्रक ने डायल 1112 की गाड़ी के आगे चकमा दिया। जिससे चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना के वक्त चार पुलिसकर्मी उसमें तैनात थे। होमगार्ड जवान अमरजीत और चालक पंकज को गंभीर चोट लगी है। दो पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हुए हैं।




