:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
पटना – बाढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से डकैती एवं एक अन्य डकैती कांड का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर लिया है,और मुख्य अभियुक्त को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेखपुरा जिला के मेहुस थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद पासवान के पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई है जो कई डकैती के कांडों में पहले भी अभियुक्त रहा है, दो कांड इसके विरुद्ध बाढ़ थाना में ही दर्ज है जिसमें 389/2024 और 450/2024 है, पहली घटना दयाचक की है जबकी दूसरी घटना नोनिया बाग की है,वही गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एक और कांड डकैती का ही निरसा थाना में दर्ज है, इन सभी कांडों में इसकी तलाश की जा रही थी अन्य अभियुक्तों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है, दरअसल बाढ़ के दयाचक और नोनिया बाग मोहल्ले में डकैती कांड को इसने 2024 में अंजाम दिया था जिसके बाद से ही यह बदमाश फरार चल रहा था, और विभिन्न राज्यों में छुप कर रह रहा था, पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक टीम गठित कर तमिलनाडु भेजा क्यूंकि इसके तमिलनाडु में रहने की सूचना प्राप्त हुई थी जहां से इसकी गिरफ्तारी हुई!
Byte – आनंद कुमार सिंह, एसडीपीओ 1




