नितिन नबीन की ताजपोशी पर भाजपा कार्यालय में एकसाथ मनाया गया होली और दीवाली!

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, एक दूसरे को खिलाया लड्डू

मधुबनी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के परिसर में जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा के नेतृत्व में भारत ही नही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के युवा चेहरा और बिहार भाजपा से पहली बार नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग- अबीर लगाकर, लडुडु खिलाकर और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर जी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता लग्न और मेहनत के बल पर शीर्ष नेतृत्व पर पहुँच सकता है जिसका उदाहरण बिहार भाजपा से पहली बार एक युवा पीढ़ी को 12 वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा कि इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और अन्य नेताओं को जाता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा संगठन नई सोच, नया नेतृत्व नया उत्साह और बिहार का गौरव नितिन नवीन जी मधुबनी जिला परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई हैं। जश्न मनाने वालो में जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, राधा देवी, प्रफुल्ल झा, रंधीर ठाकुर, प्रतिमा रंजन, अमरेश श्रीवास्तव, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, राजु झा, आदित्य झा, कन्हैया साह, वीरेंद्र मेहता, कविता झा, रीना सर्राफ, संजय गुप्ता, मनीष करण, रवि महतो, सनत झा, विकास आनंद, सुमन झा, गणेश झा, पंकज सिंह, मनीता चौधरी, कंचन मिश्रा, मीन देवी, चन्द्रेश्वरी देवी, समतोला देवी, विजेता झा, आनंद चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Join us on: