दहीखाओ–इनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया, 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

लोगों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुधा डेयरी प्रबंधन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सभी प्रतिभागियों ने दही खाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य दही और अन्य दुग्ध उत्पादों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।

सुधा डेयरी प्रबंधन की ओर से कहा गया कि इस तरह के आयोजन से लोगों को दुग्ध उत्पादों के बारे में जानकारी मिलती है और उनका सेवन बढ़ता है। स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना की और कहा कि इससे न सिर्फ मनोरंजन होता है बल्कि स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता बढ़ती है।

प्रतियोगिता के अंत में सफल प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन सुधा डेयरी के अधिकारियों ने किया।

इस आयोजन से फुलवारी शरीफ और आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल बना रहा। लोगों ने सुधा डेयरी प्रबंधन को इस तरह का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया और आगे भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा की।

Join us on: