:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
– बाढ़ थाना अंतर्गत एएनएस मोड़ के पास गोदाम से चोरों ने लगभग दो लाख रुपए की पाइप चोरी कर ली। इस बाबत दुकानदार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। दुकानदार के अनुसार चोरों ने रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की है, वहीं चोरी में पिकअप जैसे वाहन का इस्तेमाल किया गया है। आसपास कई दुकानों में और मोड़ पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, दुकानदार की मांग है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरो की पकड़ा जा सकता है। घर बनाने में इस्तेमाल होने वाली पाइप एएनएस कॉलेज खेल मैदान से सटे खुला गोदाम में रखा था, आशंका है कि खेल मैदान के रास्ते घटना को अंजाम दिया गया है खेल मैदान में नगर परिषद के द्वारा लाइट लगवाई गई थी लेकिन खेल मैदान का जीर्णोद्धार कार्य को लेकर लाइट बंद रहती है जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि वह अस्पताल चौक के पास नया दुकान खुले हैं वही एएनएस मोड़ के पास उनका पुराना दुकान था अभी वही पीछे उनका गोदाम है लगभग दो सालो से वहां सामान रखते है शनिवार रात्रि को चोरों ने घर बनाने के उपयोग में आने वाली पाइप चोरी कर ली। रविवार दोपहर में जब ग्राहक को पाइप देने के लिए गोदाम पहुंचे तो 35-40 बंडल पाइप चोरी हो चुकी थी। चोरों ने प्लानिंग करके चोरी की है, चार दिन पहले ही सामान मंगवाया गया था, खेल मैदान में गाड़ी लगाकर चोरी की गई है लगभग पौने दो लाख रुपए के पाइप की चोरी हुई है। चोरो ने महंगे पाइप की चोरी कर ली और सस्ते पाइप वहीं छोड़ दिया है।
वहीं मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
बाइट – दुकानदार




