कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 141 वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम किया आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय ललित कुटीर के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी के 141 वाँ स्थापना दिवस समारोह प्रखंड कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गुडडू साह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष गुडडू साह के द्वारा पार्टी का झंडातोलन के साथ किया गया। कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी के स्वर्णिम इतिहास व वर्तमान की स्थिति पर आपस में चर्चा करते हुए प्रखंड क्षेत्र के हर घर तक मजबूती से कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों के प्रचार प्रसार का संकल्प लिया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिया संकल्प को दोहराते हुए देश एवं सामाज के लिए कांग्रेस पार्टी की जरूरत पर अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र साह (चन्दर जी), नगर अध्यक्ष अरुण प्रधान, प्रदीप पंजियार , धनुष लाल महतो, रामचंद्र दास त्यागी बाबा ,अरुण सिंह, अमित सिंह , मोहम्मद असलम, राजन साह ,रामाशीष कामत, दीपक कसेरा, रामविलास साह, मोहम्मद शाहनवाज सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुडडू साह कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी जयनगर थें।

Join us on: