:- न्यूज़ डेस्क!
मोकामा ( पटना) । मोकामा सहित संपूर्ण राष्ट्र के बेब मीडिया में त्वरित, सजग और उत्प्रेरक समाचार प्रकाशन और प्रसारण में अब्वल शंखनाद बेब पोर्टल समेत कई प्रमुख चैनलों में वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर दो दशक से अवैतनिक सेवा में लगे मोकामा के चर्चित युवा संपादक ,रविशंकर शर्मा को बेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाने पर पत्रकारिता जगत में हर्ष एवं खुशी का माहौल व्याप्त है। रविशंकर बर्षो से पत्रकारिता में लगन , ईमानदारी, निष्पक्ष और निर्भिकता के लिए जाने जाते रहे हैं। भागलपुर में बेब मीडिया समागम तथा इसके 7 वां स्थापना दिवस के अवसर पर फोटोग्राफर एसोसिएशन के मनोज कुमार गुप्ता ( चुनाव प्रभारी) के देख रेख में हुए चुनाव में आनन्द कौशल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मधुप मणि पिक्कु,महासचिव, मंजेश कुमार,कोषाध्यक्ष, अमिताभ ओझा और डॉ लीना, उपाध्यक्ष मिथलेश मिश्रा और विवेक कुमार, सचिव,रविशंकर शर्मा और अनामिका संयुक्त सचिव ,रामबालक सिंह कार्यालय सचिव बने। रविशंकर शर्मा इण्डियन फेडरेशन ऑफ बर्किंग जर्नलिस्ट से संबद्ध बिहार प्रेस मेन्स यूनियन का बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव भी है।
रविशंकर शर्मा को बेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनने पर बिहार प्रेस मेन्स यूनियन और आचार्यकुल पत्रकारिता प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष, अनमोल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेन्द्र झा, अमरीश कुमार अमर, भोला प्रसाद, सचिव,अवधेश कुमार शर्मा, राजन मिश्रा, संजय कुमार तिवारी इण्डियन फेडरेशन ऑफ बर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्याम नाथ सिंह उर्फ एस एन श्याम ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में परचम लहराने की भी कामना किया है।




