:- न्यूज़ डेस्क
-मोकामा प्रखंड के औन्टा गांव में असामाजिक तत्वों ने जल निकासी के लिये वुडको द्वारा बिछाये गये पाइप को जला दिया।बदमाशों ने करीब सात जगहों पर पाइप में आग लगायी।यह घटना रविवार कि मध्य रात्रि हुई।जल पाइप बुडको के सौजन्य से बिछाया गया था।इस जल पाइप से एसटीपी के निर्मल पानी को टाल से निकालकर गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है।एसटीपी के शुद्ध पानी से मोकामा टाल में डूब रही फसल को बचाने के लिये प्रखंड के किसानों ने पिछले पखवाड़े फोरलेन जाम कर हंगामा किया था।

किसानों के इस हंगामे के बाद बुडको अधिकारियों ने जल निकासी की अस्थायी व्यवस्था के तहत पटना से हैवी पम्प और पाइप भेजा।इसी पाइप से निर्मल पानी गंगा में छोड़ा जा रहा है।रविवार की मध्य रात्रि बदमाशों ने इसी पाइप को जला दिया।बुडको के पीडी के आवेदन पर हाथीदह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।पाइप जलाने की घटना से किसानों में भारी आक्रोश है।
बाइट-नीलेश कुमार पवन,किसान




