मुंगेर-भारी मात्रा में निर्मित अर्धनिर्मित हथियार के साथ तीन कारीगर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर पुलिस और एसटीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही। भारी मात्रा में निर्मित अर्धनिर्मित हथियार के साथ तीन कारीगर गिरफ्तार। गिरफ्तार सभी कारीगर कुछ माह पूर्ब गंगा पार दियारा इलाके में खोल रखी थी मिनी गन फैक्ट्री।

मुंगेर : मुंगेर पुलिस और एसटीएफ पुलिस द्वारा मुफसिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा इलाके में छापेमारी की गयी जंहा पुलिस अवैध हथियार का निर्माण कर रहे तीन कारीगर सहित भारी मात्रा में निर्मिति -अर्धनिर्मित हथियार के साथ उपक्रम को भी बरामद किया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की गुप्त सूचना मिली गंगा पार तारापुर दियारा इलाके में कुछ लोग मिलकर अवैध हथियार का मिनी गन फैक्ट्री खोल रखी है और विभिन्न प्रकार का हथियार का निर्माण किया जा रहा है इसी सूचना पर विशेष छापेमारी दल टीम का गठन किया गया जिसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ,सशस्त्र बल और बिहार एसटीएफ के साथ तारापुर दियारा में छापेमारी की गयी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोग छबीला सिंह, सौरभ कुमार और सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया. इस के साथ पुलिस ने 7 बेस मशीन, 2 पिस्टल, 01 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल 4 जिन्दा कारतूस, 2 ड्रिल मशीन, 02 मैगजीन, 03 अर्धनिर्मित मैगजीन सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपक्रम को बरामद किया गया। उन्होंने कहा की गिरफ्तार सौरभ कुमार मुफसिल थाना क्षेत्र में मई 2025 में मिनी गन फैक्ट्री के मामले में जेल गया था ,और सिंटू कुमार बरियारपुर थाना क्षेत्र में अगस्त 2023 मिनी गन फैक्ट्री के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा की गिरफ्तार तीनो अभियुक्त कारीगर है और हाल के दिनों में जेल से निकले थे और कुछ माह पूर्ब दियारा इलाके में अवैध हथियार निर्माण का कार्य शुरू किया था। उन्होंने कहा की जहाँ पर पुलिस छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया उस जगह पर जाने के लिए पुलिस को तीन घंटे पैदल चलना पड़ता है। एसपी ने कहा इस उदभेदन में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को अवार्ड दिया जायेगा। उन्होंने कहा इस धंधे से जुड़े कई लोगो की संलिप्ता मिली है पुलिस जाँच कर सभी की गिरफ्तारी करेगी

बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on: