वृक्ष-वनस्पति संरक्षण से ही बचेगी सृष्टि : आचार्य राजेश तिवारी!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी “वृक्ष-वनस्पति संरक्षण दिवस” का आयोजन डिवाइन इंडिया साइंस एंड स्पिरिचुअल हैप्पीनेस एसोसिएशन (दिशा) के तत्वावधान में महाराणा प्रताप कॉलोनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महामना पं. मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ की गई। इसके पश्चात घृतकुमारी एवं तुलसी के पौधों का विधिवत पूजन एवं पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्राणिक हीलर आचार्य राजेश तिवारी ने वृक्ष-वनस्पतियों के संरक्षण से होने वाले प्राकृतिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि वृक्ष-वनस्पतियाँ नहीं बचेंगी, तो केवल मानव ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। दिशा के संस्थापक सचिव आचार्य राजेश तिवारी ने उपस्थित प्रकृति प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम आर्टिफिशियल जीवनशैली छोड़कर प्राकृतिक जीवनशैली अपनाएँ तथा अपने घरों में ही वृक्ष-वनस्पतियों के संरक्षण का संकल्प लें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को उपहार स्वरूप एलोवेरा, तुलसी, घृतकुमारी, तेजपत्ता, दालचीनी सहित विभिन्न औषधीय पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रकृति प्रेमी श्री प्रबोध तिवारी तथा “साइंस एंड नेचर क्लब ऑफ हरिहरक्षेत्र इंडिया–सांची” के सदस्यों ने बिना मिट्टी और कम मेहनत में दीवारों व छतों पर पौधे उगाने की आधुनिक तकनीक की भी जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, अनिल तिवारी, प्रणव तिवारी, विक्की कुमार, रंजन कुमार, डॉ. आलोक कुमार, शक्ति सौम्या, सविता तिवारी, लक्ष्मी देवी एवं पुष्पांजलि प्रज्ञा की सराहनीय भूमिका रही।

Join us on: