सहरसा में खनन विभाग के कर्मी को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने किया हमला, हालत नाजुक।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा और जरसैन के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने खनन विभाग के डाटा ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार को गोली मार दी।
35 वर्षीय मृत्युंजय कुमार सत्तर गांव के रहने वाले हैं और जमुई खनन विभाग में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। वे बाइक से सहरसा शहर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने उन पर दो गोलियां चलाईं। एक गोली उनके पेट में आर-पार हो गई, जबकि दूसरी गोली पैंजरे में फंसी है।
गंभीर हालत में उन्हें सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल और डीआईयू की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार।
BYTE :- जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव।
BYTE :- जख्मी का ससुर अमरेंद्र यादव।

Join us on: