सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, भाजपा विधायक दल के नेता और उपनेता चुने गये!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

आज भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से श्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और श्री विजय सिन्हा को उप-नेता चुना गया। प्रस्तावक के रूप में प्रेम कुमार, राम कृपाल यादव, कृष्ण कुमार ऋषि, संगीता कुमारी, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, नितिन नवीन, वीरेन्द्र कुमार, रमा निषाद, मनोज शर्मा और कृष्ण कुमार मंटू ने समर्थन दिया।

इस बैठक के बाद अब सम्राट चौधरी बिहार के उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। वे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पिछड़ी जाति से आते हैं। विजय सिन्हा भूमिहार समुदाय से आते हैं और वे बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं

Join us on: