रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुसाला, दानापुर स्थित वृंदावन मैरेज हॉल में आज एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता और फुलवारीशरीफ क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय गोपाल रविदास ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोच्च धर्म है।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मीसा भारती उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महागठबंधन की सरकार जनता के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद राजा राम सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई महागठबंधन के नेतृत्व में जारी है, और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही सफलता की कुंजी है।
इस मौके पर श्रावण कुमार, देव किशन ठाकुर, मोहम्मद रहिल उर्फ गोल्डन, गुरुदेव दास समेत अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों — जैसे फुलवारी नगर परिषद, इसापुर, नेउरा, बैरिया, खगौल और भुसाला दानापुर — से आए कार्यकर्ताओं ने बड़ी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम का संचालन स्थानीय महागठबंधन नेताओं ने किया और अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




