रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत आज दिनांक 22.10.2025 को 150-बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री पदुम सिंह आल्मा (IAS-2010, G-22512) द्वारा MCMC कोषांग (मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति) का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक महोदय ने कोषांग में कार्यरत नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्वाचन आचार संहिता से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित सामग्रियों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
साथ ही, सभी प्रचार सामग्रियों के समयबद्ध प्रमाणीकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य निष्पादन पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे




