:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार
– पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना भारी मात्रा में हथियार के साथ 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है!
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर ग्राम चकछीतू में सोनू कुमार और उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू कुमार दोनों पिता दंगल सिंह साकिन चकछीतू थाना सालिमपुर जिला पटना दोनों भाई मिलकर अवैध आग्नेयास्त्र की खरीद विक्री करता है और अभी भी कई हथियार और कारतूस बिक्री के लिए रखे हुए है।
प्राप्त सूचना के त्वरित कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 के अध्यक्षता में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम चकछीतू में छापामारी कर सोनू कुमार और उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू कुमार पिता दंगल सिंह दोनों साकिन चकछीतू थाना सालिमपुर जिला पटना को गिरफ्तार किया गया।इनके घर विधिवत तलाशी करने पर से तीन देशी कट्टा एवं सत्तर जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के निशान देही पर राकेश पासवान को साकिन करौता बिगहा थाना सालिमपुर जिला पटना को भी गिरफ्तार कर इनके घर का विधिवत् तलाशी लिया गया तो इनके घर से पाँच जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
बाईट – अभिषेक सिंह (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2)




