जहानाबाद- विभिन्न दलों के इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद .

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के दूसरे चरण में जहानाबाद में जन सुराज की आज धुम देखी गई ।एक तरफ जहां जनसुराज से जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से अभिराम शर्मा ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया वहीं घोसी विधानसभा क्षेत्र से प्रभात कुमार एवं मखदुमपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से शंकर स्वरूप ने जन सुराज की टिकट लेकर अपने समर्थकों के बीच पहुंचे ।जहानाबाद जैसे ही प्रभात कुमार एवं शंकर स्वरूप टिकट लेकर पहुंचे तो जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका स्वागत किया इधर जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से अभिराम शर्मा ने जन सुराज की टिकट पर नामांकन किया उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता है जनसुरज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पांच मुद्दों को लेकर सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं अभिराम शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि इस बार सभी लोग अपने बाल बच्चों को ध्यान रखकर वोटिंग करेंगे ।उन्होंने अपील किया कि जिले के तरक्की के लिए जन सुराज को वोट दें।

Join us on: