इश्क़ के चक्कर में आगजनी, फूँक दिया कई घर, चार घर जलाकर किया राख!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड में रेलवे स्टेशन के पास दलित बस्ती के तीन घरों में देर रात आग लगा दिया गया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। रामकुमार का चार साल से पास की ही दूसरी जाति की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रामकुमार 10 दिनों पहले लड़की के साथ गुजरात भागने की तैयारी में था। लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी लग गई। इसके बाद लड़की के परिजनों ने रामकुमार के साथ काफी मारपीट की, जिसमें उसका हाथ भी टूट गया। पीड़ित रामकुमार के परिजनों का कहना है कि उसी समय से उन लोगों को धमकी मिल रही थी। उन्हें अपना घर छोड़कर चले जाने के लिए कहा जा रहा था। कल रात नरेश पासवान अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में आग लगा दी और स्टेशन की तरफ भाग गए। नरेश पासवान के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घर की खिड़की तोड़कर छह छोटे बच्चों और महिलाओं को किसी तरह बाहर निकाला गया। लोगों को बचाने के प्रयास में एक व्यक्ति भी आग की लपटों की चपेट में आने से झुलस गया है। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पास के तीन घरों तक आग फैल गई थी।

बाइट स्थानीय ग्रामीण

Join us on: