रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
आज बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक श्री दासारी बलैया, IRS द्वारा समाहरणालय, खगड़िया का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने निर्वाचन व्यय निगरानी व्यवस्था, टीम गठन, ट्रैकिंग तंत्र, और विभिन्न कोषांगों की कार्यप्रणाली का गहराई से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान, श्री दासारी बलैया ने MCMC (मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति) तथा DCC (जिला नियंत्रण कक्ष) कोषांगों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन कोषांगों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में व्यय पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने निर्वाचन व्यय पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
अंत में, श्री दासारी बलैया IRS ने खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों को संतोषजनक और सराहनीय बताया।




