सम्राट चौधरी के आवास पर NDA की बड़ी बैठक, सभी नेता मौजूद, जल्द सीटों की होगी घोषणा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी बैठक हुई है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की आवास पर हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विजय कुमार चौधरी, उमेश कुशवाहा, बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल और धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे। बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई और जल्द ही इसका ऐलान होने की संभावना है।

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही थी। जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 15-20 सीटों की मांग की थी, लेकिन एनडीए ने 7-10 सीटें देने की बात कही थी। हालांकि, अब बीच का रास्ता निकाल लिया गया है और सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है।

एनडीए के नेता लगातार कह रहे हैं कि गठबंधन में कोई नाराजगी नहीं है और सब कुछ ठीक है। लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर अभी भी कुछ मतभेद हैं, जिन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। एनडीए की कोशिश है कि सभी सहयोगी दलों के बीच सहमति बनाकर सीट बंटवारे की घोषणा जल्द से जल्द कर दी जाए।

Join us on: