दलित पिछड़ा विरोधी है NDA, चिराग और मांझी की कर रही अनदेखी, राहुल गाँधी ही विकल्प- पप्पू यादव!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

NDA पर बरसे पप्पू यादव, कहा- दलित-पिछड़ों के विरोधी हैं, चिराग और मांझी की नाराजगी पर खुलकर बोले ,राहुल गांधी ही असली मुद्दा

सांसद पप्पू यादव ने एनडीए पर तीखा हमला बोला है।
मांझी की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि एनडीए हमेशा से दलितों और पिछड़ों का विरोधी रहा है, वहां दलितों को दबाकर रखा जाता है, उसमें कुछ नया नहीं है।

चिराग पासवान की नाराजगी पर पप्पू यादव ने कहा कि “चिराग अपनी ताकत नहीं समझते हैं, हनुमान को अपनी ताकत बताना पड़ता है।”
मुकेश साहनी के डिप्टी सीएम बनने की मांग पर उन्होंने कहा कि यहां मुख्यमंत्री या डिप्टी सीएम कोई मुद्दा नहीं है, असली मुद्दा राहुल गांधी का विचार है — हम एससी, एसटी और अत्यंत पिछड़ी जातियों के लिए क्या कर रहे हैं, यही सवाल अहम है।

राजद द्वारा 100 सीटें मांगने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि बड़ी पार्टी को दिल बड़ा रखना चाहिए।
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी देश के आइकॉन बन चुके हैं, आम आदमी की आवाज हैं। जो नेतृत्व करना चाहता है, उसे अपने साथियों को सम्मान देना चाहिए और गठबंधन को साथ लेकर चलना चाहिए।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26/11 हमले पर दिए गए बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा,
“पहले मोदी जी बताएं, 11 साल के शासन में कितने हमले हुए — पुलवामा से लेकर पहलगाम तक। आप ट्रंप को जवाब नहीं दे पाए, पड़ोसी देश आपके हाथ से निकल गया। बिहार के लिए आपने क्या किया — पलायन, बाढ़, बेरोजगारी पर जवाब दें।”

बाइट — पप्पू यादव, सांसद

Join us on: