पंकज कुमार जहानाबाद ।
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने साफतौर पर कहां की महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव होंगे उन्होंने कहां की बिहार में नीतीश कुमार से सरकार नहीं चल रही है इसलिए जनता इस बार बदलाव के मूड में है
जहानाबाद के घोसी हाई स्कूल मैदान में भाकपा(माले) ने घोसी विधानसभा क्षेत्र
के विधायक रामबली सिंह यादव के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। सभा में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब भारी संख्या में इलाके के मतदाता अपने हाथ में तख्ती लेकर विधायक रामबली सिंह यादव को टिकट नहीं देने की मांग करने लगे और कहा कि विधायक ने यहां के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है सिर्फ कमीशन खोरी किया है। इस मौके पर पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है और आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन 2020 से बेहतर प्रदर्शन करेगा।
पेंशन 1100 रुपए तक बढ़ी हमारे संघर्ष का नतीजा है
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा किनीतीश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन की राशि 1100 रुपए करने का फैसला हमारे आंदोलन के दबाव में लिया गया फैसला है
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 1050 एकड़ उपजाऊ ज़मीन अडानी को दे दी, जबकि भूमिहीन गरीब आज भी अपनी ज़मीन के इंतज़ार में हैं।
भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा प्रधानमंत्री कहते हैं ‘एक मां के लिए एक पेड़ लगाइए लेकिन सरकार लाखों पेड़ों वाली उपजाऊ जमीन अडानी को दे रही है। यह नीति किसानों और पर्यावरण दोनों के खिलाफ है।
मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग यह जल्दी बाजी में कदम उठाई है
भाकपा (माले) महासचिव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईआर के जरिए 80 लाख मतदाताओं के
नाम सूची से काट दिए गए हैं। बिहार में 8 करोड़ 25 लाख मतदाता होने चाहिए, लेकिन प्रकाशित
सूची में केवल 7 करोड़ 30 लाख नाम हैं। कई जीवित मतदाताओं को मृत दिखाकर उनके नाम
हटा दिए गए हैं।
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर भट्टाचार्य ने स्पष्ट कहा, “तेजस्वी यादव ही हमारे मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है।” उन्होंने बताया कि महागठबंधन में छह दल शामिल हैं और सीट बंटवारे पर अगले दो दिनों में सहमति बन जाएगी।
युवाओं को 1000 रुपए देना जले पर नमक छिड़कने जैसा
दीपांकर ने नीतीश सरकार पर युवाओं के साथ मज़ाक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा सरकार रोजगार देने के बजाय युवाओं को 1000 रुपये देकर उनका अपमान कर रही है। यह जले पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार की जनता एनडीए सरकार को पूरी तरह जानकारी दिया है आने वाले दिनों में महागठबंधन की सरकार बनेगी




