पंकज कुमार जहानाबाद ।
बिहार में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है और निगरानी विभाग के द्वारा भी भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगरानी विभाग की टीम ने जहानाबाद के पुराना अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल को दाखिल खारिज के लिए 5000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले गई है इस संबंध में राजस्व कर्मचारी पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है ।इस बाबत निगरानी विभाग के डीएसपी गौतम कृष्ण ने बताया कि जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड के पिंजौर गांव के रहने वाले पुष्कर कुमार जो रिटायर वायुसेना का जवान है उससे दाखिल खारिज के नाम पर ₹5000 मांगा जा रहा था रिश्वत ₹5000 नहीं देने पर उसे लगभग एक वर्ष से अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पर मजबूर किया जा रहा था। मजबूर होकर पुष्कर कुमार निगरानी विभाग से गुहार लगाई निगरानी विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व रेकी किया और शिकायत को सही पाया। आज तड़के पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल को ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी गौतम कृष्ण ने बताया कि पूछताछ के दौरान कर्मचारियों ने बताया है कि वरीय अधिकारियों को पैसा पहुंचा जाता था इस मामले की जांच की जा रही है। इस बाबत पीड़ित पुष्कर कुमार का कहना है कि वह अपने जमीन के दाखिल खारिज करने के लिए पिछले 1 साल से राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल से गुहार लगा रहा था लेकिन बगैर रिश्वत के दाखिल खारिज नहीं करने की बात कही जा रही थी। मजबूर होकर मैं निगरानी विभाग का सहारा लिया और निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते ₹5000 रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया इस घटना के बाद अंचल कार्यालय में भारी संख्या में लोग रिश्वत लेने वाले कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल का दीदार करने के लिए जुटे हुए थे। राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल के रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद आंचल एवं प्रखंड कार्यालय में हड़कंप साहब मच गया है




