रिपोर्ट- अमित कुमार!
सीपीआई महासचिव डी राजा ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन यह सब मिलकर तय होगा कि कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। डी राजा ने कहा कि आज तेजस्वी के साथ बैठक करेंगे और सम्मानजनक सीट मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह बात सामने आ जाएगी ।
डी राजा ने यह भी कहा है कि माओवादियों से संवाद करने के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने झारखंड में मजबूत गठबंधन की जरूरत पर जोर दिया है ताकि भाजपा को सत्ता से बाहर रखा जा सके। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर राहुल गांधी के आरोपों का बचाव किया है और कहा कि सभी पार्टियां सवाल पूछ रही हैं और राहुल गांधी को अपना अधिकार इस्तेमाल करने का पूरा हक है।
हाल ही में, डी राजा को तीसरी बार सीपीआई का महासचिव चुना गया है, जिस पर पार्टी के अंदर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह नियम सिर्फ दूसरों पर लागू होता है।
सीपीआई महासचिव डी




