बाढ़ के बेढ़ना गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, चार घायल; PMCH रेफर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आज जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
दोनों पक्षों के दावे और घायल
पहले पक्ष के रंजीत पासवान ने बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई है और मारपीट की गई। इस घटना में वह स्वयं और उनकी पत्नी रिंकू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं। रिंकू देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (PMCH) पटना रेफर कर दिया गया है।
दूसरे पक्ष के राजकुमार पासवान का कहना है कि फायरिंग दूसरे पक्ष द्वारा की गई थी। इस मारपीट में वह और उनकी मां कांति देवी घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो हुआ वायरल
ग्रामीणों के अनुसार, विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। मारपीट के दौरान कट्टा लहराते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है, और फायरिंग की आवाजें भी स्पष्ट सुनी गई हैं।
दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है मारपीट की घटना हुई है।

बाइट – पीड़ित व परिजन

Join us on:

और पढ़ें