सीतामढ़ी- जलनिकासी ठप, शहर बना तालाब, नाराज लोगों ने निगम कार्यालय में जड़ा ताला, सड़कों पर प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य!

: सीतामढ़ी मे जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोग और स्थानीय पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लापरवाही से नाराज स्थानीय लोग सोमवार को सेसशहर की कों पर उतर आए और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जगह-जगह लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। वहीं, प्रदर्शनकारियों के साथ नगर निगम के कई वार्ड पार्षद भी निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए। आक्रोशित पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर सका। निगम आयुक्त से लेकर स्वच्छता पदाधिकारी तक किसी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। शहर में हुई भारी बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है। बारिश थमे 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अधिकांश मोहल्ले अब भी जलमग्न हैं। बरसात का पानी कई घरों में घुस गया है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश के पानी से सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जबकि कई इलाकों में नालों का गंदा पानी घरों में घुस गया है। लोग कई दिनों से पीने के पानी, बिजली और आवाजाही की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन शीघ्र ही जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं करता, तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे और सामूहिक रूप से निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।

Join us on: