रिपोर्टर शुभम सिन्हा
भोजपुर जिले के कुल्हाड़ियां रेलवे ट्रैक के समीप रविवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सोमवार को हरीगांव निवासी 48 वर्षीय गजेंद्र चौबे के रूप में हुई, जो जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
मृतक के भाई विक्रम चौबे ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति से मिली। उन्होंने बताया कि हम लोगों से गजेंद्र की कई वर्षों से बातचीत नहीं होती थी। करीब पांच साल से वह घर से बाहर रह रहे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और घटना के वक्त वह ट्रेन ट्रैक के पास क्यों था।
वहीं परिवार पांच सालों से टाटा रहता है। इसलिए परिजनों को घटना की कोई जानकारी नहीं थी। वहीं आपको बता दें कि रविवार को ट्रेन की चपत में आने से एक व्यक्ति की सूचना मिली थी। जिसके बाद लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।




