रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की प्रेरणा से तथा माननीय विधान पार्षद श्रीमती अनामिका सिंह पटेल जी की अनुशंसा पर रसौक पंचायत के नरेश यादव के घर से बेचन चौधरी के घर तक पी. सी. सी सड़क निर्माण कार्य एवं गौड़ाशक्ति पंचायत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में कलामंच का निर्माण कार्य सम्पन्न किया गया।
दोनो विकास योजनाओं का शुभ उद्घाटन श्रीमती अनामिका सिंह पटेल, माननीय विधान पार्षद सह अध्यक्ष, आरक्षण कार्यान्वयन समिति, बिहार विधान परिषद द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्रीमती अनामिका सिंह पटेल ने कहा कि –
“इस योजना के क्रियान्वयन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय खंडेलिया जी के प्रयासों एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह कार्य संभव हो सका है। संजय खंडेलिया जैसे समर्पित जननेता ही वास्तव में समाज को विकास की नई दिशा देते हैं। उनका योगदान प्रेरणादायीहै।”
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर समर्पित है, और मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, ग्रामीण नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे —
श्री योगेंद्र सिंह पटेल (प्रदेश प्रवक्ता, ओबीसी मोर्चा), श्री राजेश सिंह पटेल (मुखिया, गौड़ शक्ति पंचायत), श्री अश्विनी सिंह, श्री अश्विनी चौधरी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), श्री सुनिल चौधरी (जिला उपाध्यक्ष), श्री अजय चौधरी, श्री संजय ठाकुर एवं अन्य गणमान्य नागरिकगण।




