रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य!
सीतामढ़ी में बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से कई इलाकों बाढ़ की चपेट में आ गए है और हालात इस कदर खराब है कि सैकड़ों की तादाद में लोग बाढ़ के बीच फंसे हुए हैं।सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे के निर्देश पर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए NDRF की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों को मोटर वोट के सहारे बाढ़ के पानी से बाहर निकालने का काम लगातार जारी है ।मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अभी भी दो सौ लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए है जिनको बाहर निकाला जाएगा ।गौरतलब है कि सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड का जमला परसा गांव बागमती नदी के गोद में बसा हुआ है ।बागमती नदी के जलस्तर में आई अचानक से वृद्धि से सैकड़ों घर पानी में डूब गए है और लोग बाढ़ के पानी के बीच फंसे हुए है ।
बाइट : कृष्ण प्रताप सिंह, सीओ, सुप्पी




