रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य
सीतामढ़ी के भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल में रातों नदी पर बना तटबंध पानी के तेज दबाव में क्षतिग्रस्त हो गया है ।तटबंध टूटने का सीधा असर भारतीय सीमा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है ।सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड के कई पंचायत तटबंध टूटने से प्रभावित हो रहे है और तेजी से इन इलाकों में बाढ़ के पानी का फैलाव हो रहा है ।
बताया जा रहा है भारतीय सीमा से महज सौ मीटर अन्दर यह तटबंध धराशाई हुआ है ।जिसके बाद अचानक से कई इलाकों में बाढ़ के पानी का तेजी से फैलाव होने लगा है । बाढ़ की वजह से इलाके में अफरा तफरी की स्थिति है और लोग सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन कर रहे है ।इधर दूसरी ओर सीतामढ़ी जिला प्रशासन के अधिकारी भी प्रभावित इलाकों का लगातार दौड़ा कर रहे है ।
बाइट : गौरव कुमार, एसडीओ, पुपरी, सीतामढ़ी




