रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने जीतन राम मांझी के आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई, लेकिन जीतन राम मांझी की नाराजगी अभी भी जारी है।
मांझी की पार्टी ‘हम’ को एनडीए से 15 से 20 सीटें चाहिए, जबकि एनडीए उन्हें 7 से 10 सीटें देने को तैयार है। 2020 के चुनाव में मांझी की पार्टी ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इसलिए इस बार भी एनडीए में मांझी की पार्टी को 7 या 10 सीटें देने की बात हुई है।
मांझी की नाराजगी की वजह उनकी उम्मीद से कम सीटें मिलने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करना है, जिसके लिए कम से कम 20 सीटें चाहिए।




