बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर राजधानी के गर्दनीबाग में दिया धरना!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें अन्यथा वृहत स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

शिक्षक संघ की मांगों में शामिल हैं ।

  • वेतन और भत्ते: सभी शिक्षकों को डीए/एचआरए के साथ-साथ वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ देना।
  • स्नातक ग्रेड: नियोजित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड का लाभ देना।
  • प्रोन्नति: सभी योग्य शिक्षकों को प्रोन्नति देना।
  • पुरानी पेंशन योजना: पुरानी पेंशन योजना को लागू करना।
  • वेतन कटौती: धरना प्रदर्शन और निरीक्षण के नाम पर की गई वेतन कटौती का भुगतान करना।
  • उम्र सीमा: सक्षमता परीक्षा में उम्र सीमा में छूट देना।
  • महिला शिक्षकों के लिए सुविधा: गृह पंचायत या नगर निकाय में पोस्टिंग की सुविधा देना।
  • दिव्यांग और गंभीर रोग से ग्रस्त शिक्षकों के लिए राहत: उनके गृह क्षेत्र में पोस्टिंग की सुविधा देना।
  • प्रधानाध्यापकों और मुख्य शिक्षकों के ट्रांसफर: प्रधानाध्यापकों और मुख्य शिक्षकों के ट्रांसफर की समस्याओं का समाधान करना।
  • समान वेतन: एक ही संवर्ग में वरिष्ठ और कनिष्ठ शिक्षकों के वेतन में समानता लाना।
  • वेतन वृद्धि: सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन वृद्धि करना।

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

Join us on: