बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ 11 सूत्री मांगो के साथ पटना में देगा धरना!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयराम शर्मा और प्रदेश सचिव श्री दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि बिहार के सभी कोटि के शिक्षक अपने ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में पटना के गर्दनीबाग में एक दिवसीय विशाल धरना देंगे।

बिहार के सभी कोटि के शिक्षकों को उनकी प्रयम नियुक्ति की तिथि से सेवा निरंतरता, पुराने शिक्षक वाला नियमावली केन्द्रीय वेतनमान एवं पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाए। सभी शिक्षकों को परिवार समेत निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित शिक्षकों को आवास व्यवस्था किया जाए या विशेष भत्ता दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट द्वारा TET की अनिवार्यता पूर्व के बहाल शिक्षकों से मुक्ति के लिए सरकार पहल करे। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बहाल प्रधान शिक्षकों को पूर्व की सेवा को गणना करते हुए सेवा निरंतरता एवं वेतन वृद्धि दिया जाए। सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को सेवा निरंतरता के साथ वेतन वृद्धि दिया जाए। नियोजित शिक्षकों को पूर्व की नियमावली के अनुसार प्रोन्नति प्रदान किया जाए। शहरी क्षेत्र से 8 किमी की दूरी पर स्थित विद्यालयों के शिक्षकों को शहरी आवास भत्ता भुगतान किया जाए। स्थानांतरण नीति को स्पष्ट एवं पारदर्शिता पूर्वक बनाया जाए। अनुकम्पा पर नियुक्ति नियमित पदों पर हो, न कि संविदा पर।

यह धरना 5 अक्टूबर 2025 को पटना के गर्दनीबाग में होगा। शिक्षक संघ ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है, जिससे वे अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।

Join us on: