रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी। पारस ने कहा कि चिराग उनके परिवार का सदस्य है और अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह उनके लिए गर्व की बात होगा।
पारस ने यह भी कहा कि बिहार की जनता बहुत ही राजनीतिक रूप से जागरूक है और वह अपने वोट का सही उपयोग करती है। उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह बिहार की जनता की मर्जी होगी और उन्हें इसके लिए अपना मत देने में कोई हिचक नहीं होगी।
गौर करने वाली बात यह है कि पशुपति पारस पहले चिराग पासवान को अपना खून मानने से इनकार करते थे, लेकिन अब उन्होंने अपना सुर बदल लिया है और चिराग को अपना परिवार का सदस्य और भतीजा मान लिया है।
यह बयान बिहार की राजनीति में एक नए मोड़ की ओर इ संकेत करता है, जहां चाचा-भतीजे के बीच समझौता हो गया है और वे एक दूसरे के समर्थन में खड़े हैं।




