गोपालगंज में मूसलाधार बारिश के बाद मॉडल सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड डूबा!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज

गोपालगंज में मूसलाधार बारिश के बाद मॉडल सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड डूब गया है….मरीज बेड पर हैं और जल कैदी बने हुए हैं….हालात इतने खराब हो गए हैं कि ईलाज कराये बिना मरीज लौट रहें हैं…घुटने भर पानी जमा हो गया और ऑक्सीजन कांस्टेटर, व्हील चेयर, स्ट्रेचर, मशीनें सब डूब गए हैं…मेडिकल कचरा निडिल, सलाईन पानी में तैर रहा है….जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है…मरीज आक्रोशित हैं और नाराजगी जाहिर कर रहें हैं….

ऐसा नहीं है कि सदर अस्पताल के पास भवन नहीं है….बीते 28 सितंबर को ही सीएम नीतीश कुमार के हाथों मॉडल अस्पताल के भवन का उद्घाटन कराया गया था, लेकिन भवन आधा अधूरा होने के कारण इमरजेंसी वार्ड को शिफ्ट नहीं किया जा सका…..

Join us on: