मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को पहुचेंगे सहरसा, आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 अक्टूबर को सहरसा आने वाले हैं, लिहाजा उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल स्टेडियम परिसर में तैयारियां भी जोर शोर से की जा रही है कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं जिले के S.P. हिमांशु समेत जिला प्रशासन की टीम कार्यक्रम स्थल का लगातार जायजा ले रहे हैं. आपको बता दें कि 6 अक्टूबर को जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सहरसा आएंगे तो कोसी वासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी देंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहर के बंगाली बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले रेल ओवरब्रिज, मेनहा गांव में मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डा विस्तारीकरण सहित अन्य कई चीजों का शिलान्यास भी करेंगे.

Join us on: