रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर के साथ उतर बिहार सहित पूरे बिहार में हवा के साथ लगातार बारिश हो रही है । बिहार में
मौसम का सितम नहीं हुआ कम, 2 दिन भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, मौसम विभाग ने पटना समेत पूरे बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण आंधी वज्रपात और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी और दक्षिणी बिहार के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। । प्रदेश में तीन दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब सक्रिय है, जो उत्तर पश्चिम दिशा की ओर से तेजी से बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से राजधानी सहित प्रदेश में आंधी, वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी एवं भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। चार एवं पांच अक्टूबर को उत्तर एवं दक्षिण बिहार के कुछ जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया है। पटना सहित प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं, जबकि भभुआ, रोहतास, गयाजी में अति भारी एवं सिवान, बक्सर, सारण, गोपालगंज एवं भोजपुर में भारी वर्षा की चेतावनी है। 48 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पटना सहित प्रदेश के जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, गयाजी, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, सिवान, गोपालगंज, सारण मुजफ्फरपुर सहित सभी भागों में रुक-रुक कर पूरे दिन वर्षा होने से शहर में जल जमाव की स्थिति बनी रही। पांच अक्टूबर को उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण एवं गोपालगंज में रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ हो रही वर्षा के कारण पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।




