एनटीपीसी बाढ़: स्वच्छोत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का सफल आयोजन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

NTPC बाढ़ द्वारा “स्वच्छ भारत मिशन” के अंतर्गत चलाए गए स्वच्छोत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक बाढ़ क्षेत्र में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें घाटों की सफाई, नुक्कड़ नाटक, रेलवे स्टेशन की सफाई और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम शामिल थे। 


कार्यक्रम की शुरुआत नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें कलाकारों ने स्वच्छता के महत्व को रोचक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद बाढ़ रेलवे स्टेशन पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधे लगाए गए। 

अंतिम चरण में, उमानाथ घाट और अलकनाथ घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। घाटों से प्लास्टिक कचरा, गंदगी और अन्य अपशिष्ट हटाए गए, जिससे घाटों की सुंदरता और स्वच्छता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। सभी कार्यक्रम श्री जी. श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक (बाढ़) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए।

Join us on: