मुंगेर-बारिश ने रोका बड़ी दुर्गा का विसर्जन, अब शनिवार को होगा मां का विसर्जन।

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

-मुंगेर : शादीपुर बड़ी दुर्गा महारानी का विसर्जन गुरुवार को नहीं हो सका। लगातार बारिश के कारण बड़ी दुर्गा पूजा समिति ने देर शाम विशेष बैठक कर प्रतिमा विसर्जन टालने का निर्णय लिया। समिति ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा को मुख्य स्थान से उतारकर अस्थायी रूप से मंदिर प्रांगण में रखी गई है।

पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी। यदि मौसम ने साथ नहीं दिया तो मंदिर प्रशासन विशेष तैयारी के साथ विसर्जन संपन्न कराएगा। समिति ने बताया कि पूर्व में भी कई बार कमिटी ने निर्णय लिया था।

समिति सदस्यों का कहना है कि शादीपुर की बड़ी दुर्गा का विसर्जन मुंगेर जिले का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है। विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों की भीड़ उमड़ती है और मां की आराधना में पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। परंपरा के अनुसार, प्रतिमा 32 कहारों के कंधे पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ गंगा घाट तक जाती है।

केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार दास ने बताया कि हर वर्ष बड़ी दुर्गा की शोभायात्रा उल्लास और भव्यता के साथ निकाली जाती है। लेकिन इस बार बारिश के कारण समिति को विवश होकर निर्णय बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकाला जाएगा और शनिवार तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी उन्होंने कहा यह निर्णय बड़ी दुर्गा कमिटी।के सदस्यों और कार्यकर्ताओं द्वारा ली गई

समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और परंपरा के इस भव्य आयोजन में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Join us on: