सहरसा में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन कार्यक्रम।

SHARE:

संवाददाता -विकास कुमार!

सहरसा MLT कॉलेज मैदान में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी विजया दशमी के अवसर पर पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विशाल रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज गेट मैदान में 50 फिट ऊँचे रावण,35 फिट का कुम्भकरण और 30 फिट के मेघनाथ का पुतला तैयार किया गया था।वहीं पूर्व से निर्धारित समय संध्या 8 बजे मौके पर मौजूद सहरसा आपदा विभाग के ADM संजीव कुमार चौधरी,सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी और SDPO आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से रॉकेट पटाखा के जरिए पुतला मे आग लगाया गया जिसके बाद रावण,मेघनाथ और कुम्भकरण का पुतला धू-धू कर जलने लगा।रावण दहन कार्यक्रम से पूर्व भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता व बजरंबाली की झांकी निकाली गई।वही इस विशाल रावण दहन कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंड से सैकड़ो की संख्या में लोग MLT कॉलेज मैदान पहुँच कर रावण दहन कार्यक्रम का आनन्द लिया मौसम खराब होने के बावजूद लोगों का उत्साह बरकरार रहा कार्यक्रम स्थल के समीप भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।जिला प्रशासन के कड़ी सुरक्षा के बीच रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

Join us on: