कटिहार- गंगा कोशी संगम तट पर पलटी नाव, तीन को बचाया, दो लापता, खोजबीन जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रिंस गुप्ता!

बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में गंगा-कोसी संगम तट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने निकले पांच मछुआरों से भरी एक डेंगी नाव अचानक तेज हवा और लहरों की चपेट में आकर नदी में पलट गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों की तत्परता से वकील परिहार, इंदल मंडल और सुदामा चौधरी को तैरकर स्थानीय लोगों के मदद से किनारे पहुंच गए लेकिन संतलाल साहनी और फुलेश्वर साहनी अब तक लापता हैं।

बताया जाता है कि सभी मछुआरे सुबह नाव लेकर नदी की ओर निकले थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवाओं और लहरों के दबाव में छोटी नाव असंतुलित होकर गहराई में पलट गई। नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, हालांकि तेज धारा में बह गए दोनों मछुआरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

प्रशासनिक स्तर पर राहत और खोज अभियान जारी है।

——-
——-
——-

Join us on: