पटना में मोकामा में दशकों से हो रहा रावण वध समारोह सफलतापूर्वक संपन्न!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

-मोकामा के ऐतिहासिक मारवाड़ी हाई स्कूल में रावण वध समारोह संपन्न हो गया।लगभग पचास हजार दर्शकों की मौजूदगी में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया।लक्ष्मण ने कुंभकर्ण और मेघनाद का वध किया।इसके पूर्व पटलीपुत्र विश्व विद्यालय के कुलपति उपेंद्र प्रसाद सिंह,सीआरपीएफ मोकामा घाट के डीआईजी रविंद्र भगत ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती उतारी।कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण वध समारोह शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।रावण वध समारोह के पूर्व श्री राम की भव्य झांकी शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गयी।इस समारोह की सुरक्षा व्यवस्था की कमान बाढ़ एसडीओ चंदन कुमार,एएसपी एक राकेश कुमार समेत अनुमंडल के सभी अधिकारियों ने संभाल रखी थी।पूरे शहर में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गयी।इस समारोह की खासियत रही कि रावण श्रीराम के चरणों में गिड़गिराता रहा,लेकिन श्री राम ने अपने तीरों से रावण को वेध दिया।इस समारोह को लेकर मोकामा में दिनभर उत्साह का माहौल रहा।

Join us on: