मधुबनी- फ्लैग मार्च कर पुलिस लगातार रख रही विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

दुर्गा पूजा को लेकर बासोपट्टी में फ्लैग मार्च, शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

मधुबनी जिला प्रशासन दुर्गा पूजा पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह सतर्क है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले के साथ ही बासोपट्टी थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआई प्रिया कुमारी,मुन्ना कुमार,सुशील कुमार,एसएसबी के जवान तथा अन्य पुलिस बल शामिल रहे।
फ्लैग मार्च बासोपट्टी दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कौआहा दुर्गा मंदिर, छतौनी दुर्गा मंदिर सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरा। रास्ते भर पुलिस-प्रशासन की टीम ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों से सहयोग की अपील करते हुए अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का पर्व है, इसे शांति और उल्लास के साथ मनाया जाए।

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और एसएसबी के जवान तैनात किए गए हैं। प्रत्येक पूजा पंडाल और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

प्रशासनिक पहल से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का भरोसा और उत्साह दोनों झलक रहा है। लोग भी पुलिस-प्रशासन की इस पहल का स्वागत कर रहे हैं।

Join us on: