ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने सहारा बृद्धाश्रम में दशहरा महोत्सव मनाया!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

पटना सिटी। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पंचवटी काॅलनी, बड़ी पटन देवी के तत्वावधान में बीके रानी दीदी के नेतृत्व में सहारा बृद्धाश्रम में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बीके रानी ने आश्रम के अधीक्षक, दीपक कुमार सेन को सौगात भेट किया।
आश्रम की बृद्ध महिलाओं को साड़ी और बृद्ध पुरूषों को कुर्ता – पैजामा सौगात स्वरूप वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बृद्धाश्रम के सभी प्रतिभागियों में प्रसन्नता दिखी। इस अवसर पर बबीता बहन, निर्मला बहन, ज्योति बहन, मनीष भाई, कमल भाई, दिलीप भाई, राकेश भाई सहित अन्य उपस्थित रहें।

Join us on: