मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी ने कई योजनाओं का किया निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर : माननीय मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने मंगलवार को तारापुर अनुमंडल क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने असरगंज में 12 करोड़ की लागत से बनने वाले धर्मशाला, प्रस्तावित डिग्री कॉलेज, मकवा मौज में उद्योग क्षेत्र हेतु चयनित 500 एकड़ भूमि तथा लखनपुर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। इसी तरह कमरगामा में बनने वाले स्टेडियम, तारापुर में आरसीडी द्वारा प्रस्तावित रिंग रोड एवं तेलडीहा मंदिर विकास हेतु 15.5 एकड़ जमीन का भी निरीक्षण किया।उन्होंने संग्रामपुर में 50 एकड़ भूमि, बियाड़ा परिसर में दुग्ध शीतक केंद्र एवं जमालपुर के जेएसए ग्राउंड में होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को 3 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान इन योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर सहित सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Join us on: