पटना- दुर्गा पूजा पंडाल का डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री नितिन नवीन ने किया अनावरण!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना के बोरिंग रोड़, श्री कृष्णा पुरी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा किए जा रहे दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन ने किया

इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माता दुर्गा का प्रतिमा की आरती की साथ ही साथ मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद रहे.

सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री का बयान

आरती के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि मां दुर्गा पूजा के आज से मूर्ति का पट खोलने का काम किया जाता है. मां दुर्गा बिहार के समृद्धि के लिए बिहार के विकास के लिए लगातार आशीर्वाद देते रही यही करना चाहता हू.

PK के खुलासा को लेकर के सम्राट चौधरी ने कहा

कि कुछ लोगों के पास कुछ नया नहीं ये बेचारा आजकल खोजी पत्रकार हो गए.

सबसे बड़ी चीज है कि कुछ चीज उचित फार्म पर होती है.

जो आदमी अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए दूसरे के ऊपर थोपने का प्रयास कर रहा है पहले उसका जवाब दें.

तेजस्वी यादव के द्वारा सीएम नीतीश को भ्रष्टाचार का धृतराष्ट्र कहे जाने पर मंत्री नितिन नवीन का बयान

तेजस्वी यादव के पिताजी ने जो काम किया है उसके बारे में कभी बोलते तो समझ में आता

जब तेजस्वी यादव जन्म लेकर खड़े भी नहीं हुए थे तब उनके नाम पर जमीन खरीदा जा रहा था!

उस भ्रष्टाचार पर तेजस्वी यादव को बोलना चाहिए था

नीतीश कुमार का USP है,जीरो टॉलरेंस और करप्शन

और तेजस्वी जी के पिता लालू जी का USP ही करप्शन है

तेजस्वी यादव जी बोलने से पहले कम से कम सोचिए कि जिस पर आप ईट फेंक रहे हैं उसका इमेज और राजनीतिक विषय क्या रहा है

आज भी नीतीश कुमार जी उस राजनीतिक छवि के लिए जाने जाते हैं

Join us on: