रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर से हैदराबाद तक सीधी रेल सेवा..रेल मंत्री ने सात ट्रेनों का किया शुभारंभ..तीन अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल..केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
रेल यात्रियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है..रेल मंत्री ने सोमवार को सात ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..तीन प्रीमियम अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है..मुजफ्फरपुर जंक्शन से चर्लपल्ली(हैदराबाद) तक अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई है। सुबह 11 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी,विधायक विजेंद्र चौधरी ने ट्रेन की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम पटना जंक्शन पर हुआ, जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 7 नई ट्रेनों का शुभारंभ किया.. जैसे
ही ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई, तालियों और नारों से पूरा प्लेटफॉर्म गूंज उठा।
केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने सोमवार दोपहर 12 बजे बताया यह ट्रेन केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक-आर्थिक संबंधों को मजबूत करने वाली कड़ी है।




