शार्ट सर्किट से लगी आग लाखों की संम्पति सहित दो दुधारु पशु जलकर खाक

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के मलंगिया पंचायत वार्ड 19 टोले रमौली मे देर शाम बिजली शर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विक्राल रूप धारण कर लिया। उस समय गृह स्वामी रामविलास यादव गेहूं पिसाने के लिए घर से बसुअरा चौक गए हुए थे। उसी समय घर मे अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते घर में रखे लाखों की सम्पत्ति सहित दो दुधारू पशु जलकर खाक हो गया। घर से आग की उठता हुआ लपट को देखकर आस पास के लोगों मौके पर जमा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी देर हो चुका था, तब तक घर सहित घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। वही पशु घर में बंधे दो दुधारू पशुओ की आग में जल कर मौत से पीड़ीत परिवार के सामने जिवन यापन को लेकर कठिनाई पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने भी बताया है कि गृह स्वामी के परिवार का जीवन यापन इसी दुधारू पशुओं के सहारे होता था। लेकिन आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। घर में रखे आवस्यक सामान, अनाज, कपड़ा, सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। गृह स्वामी काफी निर्धन परिवार का व्यक्ति है और परिवार का भरण पोषण दुधारू पशुओ के सहारे करता था। लेकिन आग में जल कर सब कुछ बर्बाद हो गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय। इस संदर्भ मे रहिका अंचलाधिकारी सुरेश कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया है की घटना की जानकारी मिली है। जाँच कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग किया जाएगा। उचित मुआवजा दिए जाने को लेकर प्रशासनिक स्तर से प्रयास किया जाएगा।

Join us on: