रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
हथियार के बल पर भय का माहौल उत्पन्न करनेवाला बदमाश को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा!
मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में हथियार दिखाकर भय उत्पन्न करने वाला बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे। इस बाबत झंझारपुर अनुमंडल के एस डी पी ओ सुबोध कुमार सिंहा ने बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। जिस से लोगों में भर का माहौल उत्पन्न हो रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर लखैनौर थाना अध्यक्ष कार्तिक भगत ने थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में टिम के साथ पहुंच कर युवक को कब्जे में लेकर तलाशी लिया। जिसके बाद उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।
युवक की पहचान लखनौर गांव के शिवू मंडल का पुत्र सुजीत मंडल के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से हथियार के बल पर मेला में भय उत्पन्न करता रहा है। युवक पूर्व में शराब व आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है ।
छानबीन एवं आवश्यक पुछताछ के बाद मामला दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।




