रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खगड़िया पुलिस के द्वरा लगातार छापेमारी की जा रही है ताजा मामला गोगरी थाना संभालते ही प्रशिक्षु एसडीपीओ सह गोगरी थानाध्यक्ष द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।उक्त युवक पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पितौझिया निवासी संजीव कुमार पिता सिकंदर यादव को एक देशी कट्टा और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।सूचना के अनुसार, आरोपी अपने क्षेत्र में हथियार लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैला रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के निर्देशन में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष तरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष तरुण कुमार पाण्डेय,दिनेश कुमार,सिपाही संजीव कुमार,सिपाही विधान कुमार शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खगड़िया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बाइट -डीएपी गोगरी




